अयोध्या : फूल बंगले में बिराजे लाल दरबार साहब

Update: 2019-06-14 02:41 GMT

वासुदेव यादव

अयाेध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्रमुख पीठ कनक भवन परिसर में स्थित दरबार श्री लाल साहब में गुरूवार काे दिव्य,शुभव्य फूल-बंगला झांकी सजायी गई। झांकी काे मन्दिर के वर्तमान महन्त जानकी शरण महाराज ने अपनी सानिध्यता प्रदान की।

यहां पर हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी काे यहां फूल-बंगला झांकी का आयाेजन किया जाता है। उसी कड़ी में आज जेठ माह के शुक्ल पक्ष की वही एकादशी तिथि थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में झांकी सजी। विविध प्रकार के सुन्दर पुष्पों से आश्रम सुशाेभित हाे रहा था। भक्तगण बारी-बारी से अपने आराध्य का दर्शन कर धन्य हुए। पूरा मन्दिर परिसर खचाखच श्रद्धालुओं से भरा रहा। जहां तिल फेंकने भर की रत्ती भर जगह नही बची।

इस माैके पर दरबार लाल साहब के अधिकारी रामनरेश शरण महाराज ने कहाकि फूल-बंगला झांकी का दर्शन करने के लिए अयाेध्यानगरी समेत अन्य प्रान्तों के साधु-संत व भक्तगण यहां आते हैं। जाे भगवान के दिव्य श्रृंगार का दर्शन कर आनन्दित हाे उठते हैंं। उन्होंने कहाकि सैंकड़ाे वर्षाें से मन्दिर में फूल-बंगला झांकी सजायी जा रही है। झांकी की मनाेरमता अपने आप देखते हुए बनती है। जेठ का महीना सबसे तपन वाला माना गया है। इस महीने में बेतहाशा गर्मी पड़ती है, जिससे मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी व जानवर बेहाल रहते हैं। हम लाेगाें का मनाेभाव है कि भगवान को भी गर्मी लगती है। उसी भाव के साथ इस तपते महीने में फूल-बंगले की झांकी का आयाेजन हाेता है, जिससे भगवान को शीतलता मिल सके। पुष्प ठण्डक प्रदान करते हैं। इस दौरान गायकों ने अपनी गायकी से सबका मन हर लिया। देर रात्रि तक दर्शन पूजन चलता है। मन्दिर के अधिकारी ने आये भक्तो व सन्त महन्त आदि का प्रसाद देकर स्वागत सम्मान किया।

Similar News