सिपाही रोहित यादव ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या

Update: 2019-03-21 10:24 GMT

वृंदावन में होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब होली खेलने को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाही गौतमबुद्ध नगर थाना में तैनात है।

 

बताया जा रहा है कि सिपाही रोहित यादव होली खेलने के लिए वृंदावन आ रहा था, जैसे ही वह पागल बाबा मंदिर के पास पहुंचा तभी कृष्णा पुरी निवासी रजत शर्मा से उसका विवाद हो गया। विवाद ने कुछ ही देर में इतना बड़ा रूप ले लिया कि रोहित ने रजत को गोली मार दी। रजत की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। रोहित यादव वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर थाना में तैनात है जबकि वह मूल रूप से इटावा का निवासी है।

Similar News