पुलिस ने अल सुबह मुठभेड़ के बाद बदमाश को दबोचा

Update: 2019-01-04 10:09 GMT

संभल जनपद के थाना असमोली अंतर्गत अलियानेकपुर तिराहे पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमरोहा जनपद थाना डिडौली के गांव अशरफ पुर फैजगंज निवासी बदमाश सद्दाम पुत्र साबिर को घेर लिया पुलिस की गिरफ्तारी से बचने को उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाब में पुलिस ने भी हबाई फायरिंग कर उसे दबाव में ले कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर संभल पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया पुलिस टीम ने साहसिक ढंग से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है चल गिरफ्तारी संभव है।..... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से

Similar News