चुनाव में भाजपा पैसा और हम पसीना बहाएंगे - मुलायम सिंह

Update: 2018-12-07 10:56 GMT

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बहुत दिनों के बाद इस इलाके में आया हूं। यहां हर गांव में सभाएं की हैं। आज खुशी है कि आज की सभा सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि नेताओं को समझना चाहिए, संकल्प लेना चाहिए कि यहां की जनता की समस्याओं का हल करना है। हम सब आपके पत्र पर काम करेंगे। यह चुनाव महवपूर्ण हो गया गया। हर कोने में भारतीय जनता पार्टी पैसा खर्च कर रही है। इसके जवाब में आप सभी को पसीना बहाना है। इस सरकार में किसी को कुछ नहीं मिला। समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों के लिए काम किया। भाजपा सिर्फ अपने लिए काम करती है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को हराया है। हम मजदूर, नौजवान, महिलाओं सबके लिए काम करेंगे।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कानपुर के प्रतिष्ठित कांग्रेसी कहते थे कि समाजवादी पाटी ने हमारी पार्टी को सम्मान दिया। अखिलेश यादव को इस बार के चुनाव में बहुत मेहनत करना है। भाजपा की सरकार कुछ भी कर सकती है। अब आप सभी को यहां से संकल्प लेकर जाना कि भाजपा की सरकार हटाना है। अब नेता गांव में ठहरते नहीं। वकीलों से संपर्क करना वह लोग अच्छा प्रचार करते हैं।

फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव की मुलायम सिंह यादव ने काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह हमारा लड़का नौजवान अक्षय है। इसकी मदद करना, समझ अच्छी है। पढ़ा लिखा है। यह भी आपकी सेवा करेगा, हम भी करेंगे। हम गांव में ठहरते थे । समाजवादियों को ठहरना शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां के बकेवर कांड में अत्याचार हुआ। मैं छह माह तक जेल रहा। समरोह में भीड़ देखकर मुलायम सिंह यादव काफी प्रसन्न थे। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ यहां पर कभी नहीं हुई। इस भीड़ का संदेश उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश व हरियाणा में भी जाएगा। 

Similar News