बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Update: 2018-11-15 13:18 GMT

मुरादाबाद कुंदरकी आज जे जल एम इण्टर कालेज कुन्दरकी मुरादाबाद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले बाल दिवस के रूप में में हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य व शिक्षको ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही मिष्ठान्न वितरण किया। इस अवसर प्रबन्धक खलील अहमद खान ने कहा कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार व दुलार करते थे तो इस कारण बच्चे उनको चाचा नेहरू कहते थे। पण्डित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर भारत सरकार ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की स्थापना की और बहुत से शिक्षण संस्थान खोले। जवाहर लाल नेहरू की दूरदर्शिता थी कि भारत एक दिन विश्व गुरू बनेगा। पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मौलाना आजाद लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य मुहम्मद इरफान ने कहा कि पण्डित जवाहर लाल ने देश की प्रगति और विकास के लिये अत्यधिक कार्य किया। आपने विज्ञान क्षेत्र में देश को अग्रणी कर दिया। शिक्षक तसलीम खान ने कहा कि सभी विद्यार्थी आज यह शपथ ले कि हमे चाचा नेहरू को आदर्श मानकर जीवन अच्छे कार्य करें और मन लगाकर पढाई करें। आप लोग ही भारत का भविष्य हैं। अपने भारत की प्रगति के लिए तैयार रहें।

इस अवसर पर शिक्षक अकबर अली, मुजाहिद हुसैन, रफत अली खान, निशात जहाँ, मोबीन अखतर, अब्दुल ख़ालिक, फिरोज खान, मुहम्मद रिज़वान, शहरयार खान, महबूब अली, इमरान अली, नूरूल इस्लाम, हुमा अन्जुम, समीना बानो, रानी, शाहीन जहाँ, रिज़वान लतीफी।.... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News