समाजवादी पार्टी ने घोषित की शिक्षक सभा की राष्ट्रिय कार्यकारिणी असीम यादव राष्ट्रिय अध्यक्ष

Update: 2018-09-05 14:49 GMT

लखनऊ : 2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने चुनावी रणनीति के तहत संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने चुनावों को देखते हुए सक्रिय नेताओं को पार्टी में आगे लाना शुरू कर दिया है और उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रही है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए शिक्षक सभा की राष्ट्रिय कार्यकारिणी घोषित की असीम यादव को राष्ट्रिय अध्यक्ष बनाया गया .

 




 


Similar News