बिलारी में सपाइयों ने मनाया जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन

Update: 2018-08-05 08:44 GMT

बिलारी। नगर के समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक फहीम के अलावा अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रविवार को समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर छोटे लोहिया एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र के 86 वें जन्म दिवस के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक मोहम्मद फहीम ने बोलते हुए कहा कि छोटे लोहिया एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की नीतियां बहुत अच्छी थी। उनकी नीतियों पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रधान संगठन के संरक्षक हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की हितेषी है। सपा सरकार में ही सभी का हित संभव है। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनावों में केंद्र सरकार को शिकस्त देने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से सौरव यादव, शिशुपाल यादव, मोहम्मद रेहान पाशा, मोहम्मद अनस, मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, अरविंद जाटव, डॉक्टर अनीस अहमद, अकरम सैफी आदि सहित अनेको मौजूद रहे।. रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News