भाजपा सरकार में महिलाएं और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं

Update: 2018-07-31 05:12 GMT

अलीगढ़ : सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी हिमायत अली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश व प्रदेश में महिलाएं और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। अल्पसंख्यकों को भीड़ द्वारा शिकार बनाया जा रहा है। सरकारें जनहित से दूर होकर काम कर रही हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा है। लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन तय है।

क्वार्सी चौराहे के निकट सपा कार्यालय पर यूपी इन्वेस्टर्स मीट पर उन्होंने कहा कि काम धरातल पर होना चाहिए और युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। पुरानी सरकार की योजनाएं बंद कर दी हैं और उनकी घोषणा पर फीते काटे जा रहे हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की जिला व महानगर इकाई की समीक्षा की। प्रदेश उपाध्यक्ष हिमायत अली ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और सभी मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने अल्पसंख्यक व समाज के अन्य लोगों के हित में जो काम किए हैं, उन्हें लोग आज भी याद कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करें और वोटर बढ़ाने का काम करें। कार्यकारिणी को सक्रिय होकर काम करना चाहिए। उन्होंने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी बांटे। ईद के बाद अल्पसंख्यक सभा का जिला सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद मुख्य अतिथि होंगे।

जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा जनपद में सही काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज ने कहा कि जनता परेशान हो चुकी है, लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। ख्वाजा हसन जिबरान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। महानगर अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि महानगर कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदन नहीं है। कमेटी बन चुकी है। अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शहजाद अल्वी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का हित सपा में है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जस्सू शेरवानी, जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, कृपाल सिंह यादव, बादशाह खान, डॉ. कबीर, राजेश सैनी, सपा मजदूर सभा के अध्यक्ष राहत अली ने विचार रखे। संचालन शराफत खां ने किया। कार्यक्रम के शुरू में प्रदेश प्रभारी एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान बादल सिंह यादव, निरंजन शर्मा, डॉ.नाजमीन, शराफ त खां, इलियास भारती, रऊफ ठेकेदार, यासीन खां, शमसाद खां, असलम आजाद, शाकिर, डॉ.अनीश, इरशाद खान, अब्दुल सलाम, डॉ. मुस्लिम, डॉ. मेहंदी हसन आदि मौजूद कार्यकर्ता थे।

Similar News