सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्य तिथि मनाई

Update: 2018-07-08 07:37 GMT

मुरादाबाद : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय लोहिया नगर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्य तिथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यर्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रविवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव ने कहा कि पूर्व पीएम ने देश के विकास के लिए काम किया। इन्होंने देश के आठवें प्रधानमंत्री के रुप में देश की बागडोर संभाली थी। महापुरुष किसी जाति और धर्म के नहीं होते। इनके बताए मार्ग पर चलने की जरुरत है। कार्यक्रम का संचालन रवि खेड़का ने किया। इस मौके पर विजय गुर्जर, शशिकांत गोयल, निर्मोज यादव, अजीम, नवीन गोला, महेश यादव, हाफिज इसरार अहमद, गजेंद्र यादव, डा. धर्मवीर गुर्जर, उदयवीर यादव, सुरजीत यादव, फैसल जफर, मोहम्मद संजीव यादव आदि मौजूद रहे।

Similar News