आज चुनाव हो तो बीजेपी का हो जाएगा सफाया : शिवपाल

Update: 2018-07-04 01:40 GMT

सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। शिवपाल ने इटावा के जसवंत नगर में कहा कि आज चुनाव हो जाए तो बीजेपी का सफाया हो जाएगा। वह सैफई महोत्सव के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता के माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच थे। यहां उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया ही बच्चों के लिए सबसे बड़ा रक्षा कवच है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सब तरफ लोगों में निराशा है और बीजेपी शासन से लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। महंगाई ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी का सफाया हो जाएगा। लोग समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव यहां एक घंटे से ज्यादा यहां रुके। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष सुनील जौली, वरिष्ठ सपा नेता महावीर सिंह यादव, प्रो. ब्रजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राजपाल सिंह यादव, भगीरथ यादव, अभिषेक गांगलस, यतीन्द्र पुरवार, खन्ना यादव, कर्मराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे। एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, एसएमजीआई चेयरमैन विवेक यादव, आनंद यादव टंटी भी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे । 

Similar News