धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, जश्न में बड़े नेता हुए शामिल

Update: 2018-07-01 12:27 GMT

लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन लखनऊ के हजरतगंज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सपा के झंडे के रंग की मिठाई बनाई और अखिलेश यादव की फोटो को खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जश्न में पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा व अहमद हसन भी शामिल हुए। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे और अब महागठबंधन के सहयोग से 2019 का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

इस मौके पर सपाइयों ने भंडारा भी किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।




 


Similar News