सूबे के सबसे बड़े सियासी परिवार में आई दूरियां अब खत्म होती दिख रही हैं। शुक्रवार को इटावा के अमर आशियाना होटल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव का 72वाँ जन्मदिन मनाया गया।
इस, मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने साथ मिलकर केक काटकर रामगोपाल का जन्मदिन मनाया।
समाजवादी पार्टी शिवपाल यादव गुट और रामगोपाल यादव का गुट एक साथ दिखाई दिया। रामगोपाल के जन्मदिन पर पार्टी का मनमुटाव खत्म होते दिखाई दिया। ,शिवपाल ने अपने हाथ से रामगोपाल को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।