सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने युवा संगठन के पुनर्गठन के लिए बैठक की

Update: 2018-06-26 11:18 GMT

चंदौली: सपा कार्यालय पर मंगलवार को सपा के युवा संगठन के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव की अध्यक्षता में युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। 

जिला अध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की मौजूदगी में प्रभारी दिग्विजय सिंह देव ने जिले से सपा के चारों युवा संगठन व राज्य कार्यकारिणी के लिए आवेदकों से बारी-बारी से अलग अलग मिलकर आवेदन लिए और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि युवा संगठनों में शिक्षित, अनुभवी, संघर्षशील युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि उनके नेतृत्व में जनपद में प्रभावी युवा संगठन तैयार हो सके। इस मौके पर नफीस अहमद, ईशान मिल्की, बाबूलाल यादव, चंद्रभानु यादव, आस मोहम्मद, खुर्शीद आलम, संतोष यादव, यादवेश यादव, अंकित यादव, त्रिलोकी यादव, धीरज यादव धीरू, आलोक यादव, अरविन्द सिंह मुन्ना, सन्दीप सिंह स्वर्णकार, रणविजय यादव, प्रदीप यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, महेंद्र माही, अजय यादव, जलालुद्दीन अंसारी इत्यादि लोग मौजूद रहे

ईशान मिल्की

Similar News