दो दिन में पीसी करुंगा, तुम्हारी बर्बादी की सूची दे देना, जो हमारा है वो हमें दे देना
कन्नौजः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे में मारे गए 6 छात्र 1 टीचर के परिजनों के साथ सपा है। उन्होंने कहा कि मौत की कोई भरपाई नहीं होती प्रदेश सरकार ने जो मुआवजे की घोषणा की है, वह कम है।
उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर चल रही रोडवेज की खटारा बसों व अनट्रेंड चालकों को हटाकर नई व लक्जरी बसें चलाने की बात की।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से जुड़े घूसकांड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रमुख सचिव पर रिश्वत के आरोप थे। पीड़ित पर दबाव बनाकर उनसे उल्टा बयान करवा लिया। क्या न्याय की उम्मीद करेगा कोई। ये प्रमुख सचिव की बात नहीं, ये मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा है।
ये बताये भ्रस्टाचार कैसे हो रहा है। ध्यान हटाने के लिए हमारे घर की टोटी दिखा रहे हो। हमें बता देना कौन से टोटी है। मुख्यमंत्री सरकारी आवास में जो जाली दिखाई दे रही वो सपा के लोगों की बनाई गई है।
मंदिर हमारे पैसा का है। बच्चों का बेड रूम क्यों नहीं दिखाया। टोटी की बात है कल या परसो प्रेस करुंगा जो तुम्हारी बर्बादी सूची दे देना। जो हमारा है वो हमें दे देना। सरकारी मुख्यमंत्री आवास में लगा है।