जौनपुर। नूरपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। इन उपचुनावों में गठबंधन अपने साथ बसपा के समर्थन का दावा कर रहा है जिससे कई नये सियासी समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा ने प्रचार करने वाले स्टार नेताओं के सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं दी गयी है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को फिर से अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अखिलेश यादव के विश्वस्त विधायक जौनपुर जिले के शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी उनके लोगों द्वारा मिली है।
बिजनौर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सपा ने अपने 50 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें समाजवादी पार्टी विधायक शैलेंद्र यादव ललई का नाम भी शामिल हुआ हैं। लेकिन सूची में नाम नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नूरपुर के लिए रवाना हो गये। ललई यादव का कहना है कि पार्टी के लिए वह प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोकेंगे।