रामपुर -। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकारें युवाओं के सपनों को तोड़ रही हैं। देश आबादी के मामले में तो आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो देश विकास में हमसे बहुत पीछे थे, वे आगे बढ़ गए हैं। कुछ लोग पहले धर्म के नाम पर और अब विश्वविद्यालय में घुसकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। विश्वविद्यालय तरक्की की राह दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से देश और समाज के हित में काम करने और आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकारें युवाओं के सपने तोड़ रही हैं। कहा कि कुछ लोग पहले धर्म के नाम पर और अब यूनिवर्सिटी में घुसकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सपा मुखिया ने यह बात सोमवार को मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में कही। समारोह में मुख्य अतिथि नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पद्मश्री आरके सिन्हा रहे। सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी समारोह में उपस्थित हुए।
इस दौरान यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं चांसलर आजम खां ने अखिलेश यादव को डीएससी (डॉक्टरेट ऑफ साइंस) की मानद उपाधि भी दी। आजम खां ने कहा कि आज देश के हालात बड़े खराब हैं। सियासत करने वालों का ङ्क्षजदा रहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हम जुल्मों सितम से डरने वाले नहीं हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पदमश्री आरके सिन्हा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को उनकी मर्जी से आगे बढऩे का मौका दें।