युवाओं के सपनों को तोड़ रहीं केंद्र व राज्य सरकारें : अखिलेश यादव

Update: 2018-05-14 09:39 GMT
रामपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकारें युवाओं के सपनों को तोड़ रही हैं। देश आबादी के मामले में तो आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है। जो देश विकास में हमसे बहुत पीछे थे, वे आगे बढ़ गए हैं। कुछ लोग पहले धर्म के नाम पर और अब विश्‍वविद्यालय में घुसकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय तरक्की की राह दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से देश और समाज के हित में काम करने और आगे बढ़ने का आह्वान किया। वह मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। पूर्व मंत्री आजम खां ने पूर्व मुख्यमंत्री को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की। 

Similar News