समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची से नूरपुर के सपा नेताओं में असमंजस की स्थिति ....

Update: 2018-05-13 07:58 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की  नूरपुर उपचुनाव के लिए यह सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है जिसमें नेताजी मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। साथ ही कुछ पश्चिमी यू पी के विधयाको और पूर्व मंत्रियो को दरकिनार किया गया है . जिनकी नूरपुर विधानसभा में अच्छी पकड है, इकबाल महमूद पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक मो फहीम, विधायक अब्दुल्ला आज़म , परवेज एमएलसी और पिकी यादव जैसे लोगो के नाम न होना स्टार प्रचारकों की सूची में नूरपुर विधानसभा के लोगो को अचरज में डाल रहा है .


गौरतलब है कि कैराना के लिए रालोद पहले ही सूची जारी कर चुकी है जिसमें सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम शामिल है। नूरपुर उपचुनाव के लिए सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल की ओर से जारी की गई सूची में अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, मो. आजम खां, राम गोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव आदि के नाम शामिल हैं।

पटना में लालू प्रसाद यादव के बेटे के विवाह कार्यक्रम से लौटने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के सपने तोड़ दिए हैं। किसानों को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा भाजपा का ख्याली पुलाव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जनहित का कोई कार्य नही कर रही है। पूरे प्रदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य की बुरी हालत है। बेरोजगार नौजवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती की बढ़ती घटनाओं से भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगते हैं। भाजपा सरकार कोई भी नया काम नही कर रही है।

Similar News