शिवपाल सिंह यादव का ऐलान : पारिवारिक विवाद खत्म, अब भाजपा को करेंगे बाहर
कन्नौज - समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां बड़ा ऐलान किया। इत्रनगरी कन्नौज में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब हमारा पारिवारिक मतभेद खत्म हो गया है।
कन्नौज में एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में 2019 में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन भाजपा को बाहर कर देगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ठठिया विशिष्ट मंडी कट के पास उनका स्वागत किया।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी पूरी तरह एक है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आशीर्वाद से सभी मतभेद खत्म हो गए हैं। अब तो जल्द पार्टी में उनको बड़ी जिम्मेदारी का पद मिलेगा। इससे साफ संकेत मिले की चाचा भतीजा के बीच चल रही खेमेबंदी अब खात्मे की ओर है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एकजुट होकर हमारे सभी कार्यकर्ता मिशन 2019 के लिए जुट जाएं। हमको चुनाव को जीतना है। अब तो समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश से बाहर खदेडऩे के लिए पर्याप्त है। हर जगह पर भाजपा सरकार अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। इसके बाद दलितों के घर पर भोजन करने का नाटक किया जा रहा है। इनका सारा नाटक लोकसभा चुनाव में इनको पता चल जाएगा।