अशोकनगर- जुमलेवाजों की सरकार को उखाड़ फेंकने को कमर कसें सपा कार्यकर्ता : तिलक यादव

Update: 2018-05-05 14:08 GMT
(भाजपा व काँग्रेस के कई नेता हुये सपा में शामिल)
अशोकनगर की चन्देरी विधानसभा के ईशागढ़ में प्रभारी ने किया कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन ।
मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से जुट गयी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/उ. प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ललितपुर के वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव को जनपद अशोकनगर का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी एवं वरिष्ठ सपा नेता तिलक यादव ने अशोकनगर की चन्देरी विधानसभा के ईशागढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुये आगामी चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये अशोकनगर की चन्देरी विधानसभा के ईशागढ़ में प्रभारी ने कहा कि देश हित में जुमलेवाजों(भाजपा) को उखाड़़ फेंकने को कमर कसें सपा कार्यकर्ता।

Similar News