MP : अशोकनगर सपा जिला प्रभारी तिलक यादव कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

Update: 2018-05-01 17:11 GMT

आज 1 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी तिलक यादव  अशोकनगर जिले के दौरे पर आए और यहां एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में नौजवान किसान शामिल थे तिलक यादव 1 तारीख से 7 तारीख तक अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे और हर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे

तिलक यादव प्रभारी 3 तारीख को अशोक नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से अशोकनगर में मीटिंग करेंगे सुबह 11:00 बजे इसके बाद मुंगावली विधानसभा के ग्राम करीला में विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे एवं पार्टी की रणनीति पर विचार करेंगे इसके बाद चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ में 5 तारीख को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे इसके बाद 6 तारीख को मुंगावली विधानसभा के ग्राम पिपराही और मुंगावली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और 7तारीख को चंदेरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से चंदेरी में मुलाकात करेंगे एवं अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओं की चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी

हर हाल में समाजवादी पार्टी अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओं जीतने की पूरी कोशिश कर रही है तिलक यादव के आने से जिले के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है इस कारण कांग्रेस भाजपा का राजनीतिक गणित गडबडाने लगी  है

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्र वेंद्र सिंह यादव पप्पू भैया समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह यादव जगराम सिंह यादव अमित यादव राम नरेश यादव रामपाल यादव राशिद खान संजीव रजाक रामवीर सिंह यादव मुनीराम यादव रतिभान सिंह यादव सुरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष लोकपाल सिंह राज  यादव शिवराज सिंह घनश्याम सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए एवं अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयपाल सिंह यादव एडवोकेट ने की जयपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया कि हर हाल में हमें चंदेरी विधानसभा जीतना है

Similar News