किसानों को गांव में एक रात सोने वाली सरकार नही, उन्हे सतत जागरूक सरकार चाहिए : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है। मुख्यमंत्री को जब कोई काम करना ही नही है तो गांवों मे चैपाल के बहाने किसानों को गुमराह करने का उन्होने एक तरीका ढूंढ निकाला है। लेकिन किसानों की दिलचस्पी किसी गांव में एक रात सोने वाली सरकार में नही है उन्हे सतत जागरूक सरकार चाहिए जो खेती की समस्याओं का समाधान कर सके।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में यह बात कही। अखिलेश ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रो पर किसानों से 60 से 80 रूपये तक खर्च के नाम पर पल्लेदारी, उतराई आदि के नाम पर वसूले जा रहे है। क्रय केंद प्रभारी बिचैलिये के साथ मिलकर किसानों का समर्थन मूल्य 1735 की जगह 1500 से कम रूपए में गेहूं खरीदकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि क्रय केंद्रो पर किसानो के लिए न पीने का पानी की व्यवस्था है और नही तपती धूप से बचाव के लिए छाया है। गरीब कमजोर किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रो पर जाता है तो बताया जाता है कि बोरे नहीं है। किसान को मजबूर होकर बाजार में बिचैलियों को अपना गेहूं बेचना पड़ जाता है। कई जनपदों में तो क्रय केंद्र पहले ही बंद हो गए है।