सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सम्मान समारोह

Update: 2018-04-20 13:16 GMT

कानपुर - समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के एमएलसी चुने जाने पर उनके सम्मान में कानपुर में आज एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पूरी भारतीय जनता पार्टी का जमकर विरोध किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं को लेकर जमकर भड़ास निकाली। भाजपा के बड़े नेताओं की उनकी तुलना पशुओं से की और उन्हें पिटाई करने लायक बताया।

सपा की एक कार्यकर्ता आशा गफ्फार ने संबोधन में पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बंदर बताया। समारोह स्थल कानपुर का मर्चेंट चैम्बर हाल रहा। सपा नेता नरेश उत्तम एमएलसी बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर में पहुंचे हैं। उनके स्वागत में हाल खचाखच भरा नजर आया। इस मौके पर आशा गफ्फार यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि हमारे विधायक इरफान सोलंकी बहुत काम के हैं। भाजपाई कुछ भी बोलें तो वह कूट देते हैं। भाजपाई कूटने लायक ही हैं।

Similar News