बिलारी के गांव अलालपुर करार में उप जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Update: 2018-02-16 10:00 GMT
मुरादाबाद बिलारी। तहसील क्षेत्र के गांव अहलादपुर करार में उप जिलाधिकारी राम प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास मौके पर बने हुए देखे। इस मौके पर 6 लाभार्थियों में पांच के आवास बने हुए पाए गए। एक आवास पेंडिंग मिला जो बना हुआ नहीं था। इसके अलावा शौचालय को मानक रूप से बना हुआ पाया। इसके अलावा सरकार से मिल रहीं अनेक योजनाओं के बारे में बारीकी से छानबीन की। बाद में गांव के प्राथमिक विद्यालय की हालत देखी इस दौरान उन्होंने सभी को सचेत किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके निरीक्षण दस्ते के अलावा अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे। उधर बिलारी में नालों के पानी की निकासी को समस्या बनी हुई है। इसको लेकर उप जिलाधिकारी रामप्रकाश सिंह ने बिलारी चेयरपर्सन पति चौधरी ऋषि पाल सिंह के साथ नगर के शाहबाद रोड पर पानी की निकासी को निरीक्षण किया तो देखा कि धर्मपुर के निकट एक झील है। उसमें बिलारी नगर के नालों का पानी स्थानांतरित किया जाए तो पानी के निकासी की संभावना बन सकती है। इसके अलावा उप जिलाधिकारी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि बिलारी नगर का दूषित पानी तालाब और झील में किस तरह स्थानांतरण करना है। जिससे पर्यावरण भी दूषित न हो। इस का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा उप जिलाधिकारी रामप्रकाश सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उप जिलाधिकारी न्यायालय में शुक्रवार को न्यायिक कार्य बाधित रहता था। जो शुक्रवार को भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को सवेरे 11:30 बजे और दोपहर बाद 2:30 बजे उपजिलाधिकारी न्यायालय में बैठकर जन समस्याओं को सुना जाएगा और उसका निस्तारण किया जाएगा।
रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News