विधायक ललई यादव ने दी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीमती गिरजा तिवारी को श्रद्धांजलि-जेपी यादव
जौनपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा तिवारी का बीते सोमवार की रात्रि में निधन हो गया था।उनका उपचार राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में चल रहा था। श्रीमती तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. भगवती दीन तिवारी की पुत्रवधू और स्व.रत्नेश तिवारी की मां थीं। वर्ष 1991 में मछलीशहर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी थीं। वे जिला पंचायत सदस्य भी रहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पिछले 40 साल सालों से सदस्य थी।
सिविल लाइंस स्थित श्रीमती गिरिजा तिवारी के आवास पर आज पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती तिवारी जी समाज के सभी वर्गों में श्रेष्ठ थी। उक्त अवसर पर पूनम श्रीवास्तव बांकेलाल शर्मा,लल्लन यादव पूर्व एमएलसी, संजय उपाध्याय प्रदीप यादव मंगला प्रसाद सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह योगेंद्र प्रसाद सिंह अरुण कुमार सिंह नारायण मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।