गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव

Update: 2018-01-31 06:15 GMT
लखनऊ : गोमतीनदी में एक युवक का शव उतराता मिला। हजरतगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है उसके शरीर पर चोट निशान नहीं है। सम्भवत: शव कहीं से बह कर आया है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया है।
हजरतगंज निवासी रमेश के मुताबिक, वह मंगलवार को संकल्प वाटिका के पास से गुजर रहे थे। पुल पर राहगीरों का जमावड़ा लगा था। पुल के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी थी। रमेश ने यह देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसके शरीर पर काली पैंट, काली शर्ट और काली सदरी है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह ज्ञात हो सकेगी।

Similar News