गोरखपुर - एमपी इंटर कॉलेज के पास गुरुवार दोपहर भाजपा नेताओं ने सिपाही की पिटाई कर दी। यातायात रुकने के बाद भी भाजपा नेता आगे बढ़ रहे थे। सिपाही के रोकने पर उलझ गए। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे भाजपा नेता हरिनारायण और अनिल सिंह स्कूटी से अम्बेडकर चौराहे की तरफ से बाल विहार की तरफ जा रहे थे। एमपी इंटर कालेज के पास ट्रैफिक रुकने के बाद भी आगे बढ़ रहे थे। ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपू चंद यादव ने उन्हें रोका तो सिपाही से उलझ गए। विरोध करने पर भाजपा नेताओं ने सिपाही की पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। चौराहे पर हुई पिटाई से सिपाही बिलख पड़ा। जिसके बाद राहगीरों ने दोनो भाजपा नेताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों का हिरासत में ले लिया है।