वोटरों में भाजपा के प्रति आक्रोश दिखा:अखिलेश

Update: 2017-11-28 02:41 GMT
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि निकाय चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ आक्रोश दिखाया है। वहीं समाजवादी पार्टी पर भरोसा दिखाया है। कहा है कि भाजपा के झूठे वादों से मतदाता नाराज हैं, फिर से भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। श्री यादव ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष हो यह पहली शर्त है, लेकिन निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए सत्तारूढ़ दल और सत्ता का दुरुपयोग करने में जरा भी संकोच नहीं किया गया। बड़ी तादाद में मतदाताओं को मतदान से वंचित रखा गया। प्रदेश की समूची सरकार महीनों से प्रचार में जुटी है। जनहित के तमाम काम ठप हैं। उन्होंने कहा है कि सपा की बेदाग छवि और कथनी करनी में एकता से जनता का जो समर्थन पार्टी को मिल रहा है उससे भाजपा नेतृत्व सहमा है। भय व आतंक के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश में है। अखिलेश यादव ने कहा है कि मतदाता इस तथ्य से अवगत हैं कि भाजपा राज में जनहित का एक भी उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है।

Similar News