सपा में एकजुटता ,टिकट ना मिलने पर भी निभा रहे है वफादारी-जेपी यादव

Update: 2017-11-26 05:28 GMT


जौनपुर। निकाय चुनाव मे कई लोंगो को टिकट नही मिलने से काफी असंतोष देखा गया। लेकिन सपा मे अब लोग एकजुटता देखने को मिल रहे है। जौनपुर नगर पालिका परिषद के सपा से चार दावेदारों को प्रदेश कार्यालय पर भेजा गया था। जिसमे जिले के सियासी चर्चा मे श्रवण जायसवाल भी थे। लेकिन प्रदेश के नेता किन्ही कारणो से अयोग्य समझा। और सपा के पुरानी कार्यकर्ता पूनम मौर्या पर दाँव लगाया। जिससे श्रवण काफी आहत  मे होने के बाद भी सपा से घनिष्ठ सम्बंध होने व रार्ष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशो का पालन करते हुये। श्रवण जायसवाल सपा के पक्ष मे जनसंपर्क कर् रहे है। 


बात करते हुये कहा की अब भाजपा को हारने के लिये हम जनसंपर्क कर् रहे। पार्टी से बड़ी उमीदें थी लेकिन जो  पार्टी ने निर्णय लिया है उससे सहमत हूँ। पूनम मौर्या जी  हमारी सहयोगी साथी है। उन्हे जिताने के लिये पूरे जोर शोर से जनसंपर्क किया जा रहा है। अपने नेता अखिलेश यादव पर उमीद करता हूँ। भविष्य मे विश्वास जरूर जतायेगे। मियांपुर मे मे जनसंपर्क के दौरान विजय यादव, धर्मेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार यादव, डॉ.कुलदीप यादव,राकेश यादव, बेचन विश्वकर्मा, अरुण कुमार शर्मा, नागेंद्र निषाद समेत सैकडों लोग साथ मे उपस्थित रहे।

Similar News