पूर्व मंत्री ललई यादव की अपील से सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या हुयी मजबूत,लड़ाई हुयी रोमांचक-जेपी यादव

Update: 2017-11-25 07:18 GMT
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के चुनावी मैदान में वैसे तो दलीय व निर्दलीय मिलाकर कुल 12 प्रत्याशी हैं लेकिन दो-चार को छोड़कर देखा जाय तो शेष प्रत्याशी तो ऐसी हैं जो कभी भी कुछ कर सकती हैं। उनके द्वारा कुछ कर गुजरने का कारण यह है। हम बात कर रहे समाजवाद पार्टी के प्रत्याशी पूनम मौर्या की। 

पूनम मौर्या द्वारा सपा की महिला नेताओ मे अग्रसर से पहले से क्षेत्र मे रहते हुये। अब काफी ऊंचाई पर पहुंच गयी है। वैसे तो पूनम मौर्या लगातार कई वर्षों से सपा की  अच्छी नेता व समाजसेवी भी हैं। तमाम धार्मिक व सामाजिक संगठनों में अच्छी पकड़ रखने वाले श्री मौर्य को जहां बिरादरी का अच्छा सहयोग मिल रहा है, वहीं सपा की मजबूत सहयोग मिल रहा है। मुस्लिम बंधुओ का अच्छा समर्थन मिल रहा है। मुस्लिम बंधुओ की एकजुटता से नगर पालिका जौनपुर अध्यक्ष सीट पर काबिज होने के पार्टी के सपने होगे साकार, समीकरण की गोटी सेट हो गयी मुस्लिम वोटरो को एक जुट होने पर पार्टी को भरोसा है। कि परम्परागत वोटरों के अलावा कुछ मौर्य बिरादरी का मत भी झोली में आ जायेगा। 
      नगर पालिका परिषद जौनपुर मे सपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव 'ललई' कि सोशल मीडिया के माध्यम सेकि गयी अपील ने भाजपा बंधुओ  के कि‍ले में सेंध लगाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी पूनम मौर्या  को मजबूत स्थिति में खडा़ कर दिया है। इस बात की चर्चा नगर में जोरों पर है। सूत्रो के माने बसपा प्रत्‍याशी माया टंडन से सपा के लड़ाई मानी जा रही है। आपको बता दे के जो भी सपा से नाराज चल रहे थें। सबकी नराजगी खत्म मानी जा रही है। चुनाव आते-आते सपाईयो ने लामबंद हो गये है।  मंसूर अका सैदपुर में इमरान अब्‍बासी के यहां ननिहाल है। साइकिल ने अल्‍पसंख्‍यकों के मत में काफी सेंध मारी की है। चुनाव नजदीक आते आते शाहगंज विधायक ललई यादव एक मामलें मे बाहर होते हुये भी अपनी अपील आपने अधिकारिक पेज से पोस्ट किया। उधर क्षेत्र मे उनके भाई संजय यादव एडवोकेट साइकिल के पक्ष में वोट बना रहे है। विधायक ललई यादव के बातों को सपाई  मतदातओं के जहन मे एक आदेश जैसे उतार लेते है। सपाई अपनी वादे के लिए प्रसिद्ध हैं। संजय यादव एडवोकेट ने बताया कि हिन्दू व मुस्लिम धर्म के सभी वर्गों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। कहीं-कहीं तो लगता है कि वहां के सभी लोग स्वयं सपाई ही हैं। पूनम को सभी लोंगो के आशीर्वाद से लगता है सपना साकार हो जायेगा। 
  आपको बता दूँ की सपा कि साईकिल राजनीतिकों के गुणा-गणित को फेल कर रही है। परिणाम तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन साइकिल ने जिस तरह से अपनी जगह बनाई है। उससे साफ जाहिर होता है जीते के करीब है। रणनीतिकार शैलेंद्र यादव ललई के ना रहते हुये भी चर्चा सियासी जगत में जोरों पर है।

Similar News