नगर निकाय चुनाव में सपा जितेगी सबसे अधिक सीट:विकास यादव

Update: 2017-11-24 02:35 GMT

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने नगर निकाय चुनाव में सपा के सबसे अधिक सीट जितने की उम्मीद जताई है।  विकास यादव ने कहा कि आज प्रदेश भर की जनता अखिलेश यादव  के कार्यों को याद कर रही है।

जनता एक स्वर से कह रही है की अखिलेश सरकार में विकास का कीर्तिमान स्थापित हुआ था।लोगों को सुविधाएँ दी गयी थी साथ ही शहरों की सुरक्षा,सड़कों का चौरिकरण,पार्कों का निर्माण,व्यायामशाला,बेहतर पानी की सप्लाई व निकासी,अत्याधुनिक सुलभ शौचालयो का निर्माण, बेहतर पार्किंग एवं ट्रैफ़िक की व्यवस्था,हाउसटैक्स की दरो में रियायत,त्वरित तरीक़े से घरों का नक़्शा पास कराना, इत्यादि कार्यों पर समाजवादी सरकार में गम्भीरता से ध्यान दे कर कराया गया।

आज प्रदेश के हालात बिलकुल बिगड़ गया है। विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने वाला प्रदेश विनाश के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।किसी नयी योजना की शुरुआत अब तक नहीं हो पायी है।सिर्फ़ धमकियों के सहारे योगी सरकार चलायी जा रही है।बाँट कर लोगों को भ्रम में डाला जा रहा है।आरक्षण समाप्ति की कोशिश की जा रही है।जाती को जाती से और धर्म को धर्म से लड़ाया जा रहा है।मतभेद पैदा कर देश की सियासत को बाँटा गया है।आज पूरे देश में सरकार के ख़िलाफ़ लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है और अपनी हक़ और हकूँक की लड़ाई लड़ रहे है।

  उन्होंने कहा की समाजवादी सिद्धांत से ही विकास के साथ साथ स्वाभिमान की रक्षा हो सकती है।आज नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव जी को भारी समर्थन मिल रहा है।
साइकिल निशान चुनाव में भारी जीत हासिल करने जा रही है।देश/प्रदेश भर में भाजपा और योगी/मोदी के ख़िलाफ़ माहौल है।भाजपा के अंदर इसकी बौखलाहट भी दिख रही है।सभी मंत्री इसी के वजह से वार्ड में घूम घूम कर प्रचार कर रहे है।जनता इनकी बातो को समझ चुकी है।जनता इस बार निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन दे कर देश को एक सन्देश देने जा रही है।

Similar News