कार्यकर्ताओं और संगठन पर छोड़ा निकाय चुनाव : अखिलेश यादव

Update: 2017-11-21 10:29 GMT
कन्नौज - जिले में निजी समारोह में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव सपा संग़ठन और कार्यकर्ता लड़ रहे। हमें उन पर भरोसा है। भजपा वाले सिर्फ भगवान श्रीराम के नाम पर बरगलाते हैं पर हमने इटावा में उनके अवतार श्रीकृष्ण की मूर्ति लगवा दी। गाय गोबर की बात करने वाली भाजपा 1000 एकड़ में गौशाला बनवाए।
यहां पार्टी कार्यालय पर कहा कि बूचड़खाने बन्दी में वैध अवैध कहां से आ गया। पहले मीट एक्सपोर्ट बंद करके दिखाएं। सपा की तरह कोई एक्सप्रेस वे बनवा दें। आठ माह में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।तीन साल में केंद्र की भाजपा सरकार बातें कर रही है। डिंपल के क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को कहा था पर भाजपा वह भी नहीं कर पाई। रोजगार नहीं मिल सके। आलू किसान बेहाल हैं। 
राम मंदिर पर कहा कोर्ट फैसला करेगा। सपा सरकार में कन्नौज नहीं पूरा यूपी वीआईपी था। 24 घण्टे बिजली दी। श्रीकृष्ण की मूर्ति लगाने में नेता जी ने भी साथ दिया। भाजपा वाले पहले रुके हुए काम करवा दें, नए तो कुछ कर नहीं पा रहे हैं। निकाय की उल्टी गिनती 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सच्चाई बता देगी। 

Similar News