भाजपाई नुक्कड़ सभा पर उतरे: राजेंद्र चौधरी

Update: 2017-11-20 01:34 GMT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के व्यक्तित्व व जनता में उनके प्रति गहरे विश्वास से भाजपाई इतना सहम गए हैं कि नुक्कड़ सभाएं करने लगे हैं। इतना ही नहीं आरएसएस ने मंत्रियों को चुनाव में प्रचारक बना दिया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा हैं कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, मंत्री नंद गोपाल नंदी व सिद्धार्थनाथ सिंह अधिकारियों को धमका ने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्री आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इसपर अंकुश लगाना चाहिए। स्थानीय चुनावों में सत्ता का ऐसा दुरुपयोग मतदाताओं ने कभी नहीं देखा होगा और न ही सुना था।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता क्या रहेगी जब प्रशासकीय अमले पर मंत्रिमंडल का दबाव होगा?

सरकारी साधनों का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। मंत्री-मुख्यमंत्री अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। सरकारी दफ्तर सूने व अफसर हतप्रभ हैं। जनता परेशान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाता जानते हैं भाजपा वादे कर के भूल जाती है। समाजवादी जो वादे करते हैं उसे समय से पहले ही पूरा करते हैं। यह रिकार्ड अखिलेश यादव के नाम है। समाजवादी सरकार के समय नगर निगमों के साथ ही नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में पर्याप्त बजट से विकास कराए। भाजपा अब इसमें रोड़े लगा रही है।

Similar News