बसपा को साथ लेने के लिए तैयार:अखिलेश

Update: 2017-11-18 00:48 GMT

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले गठजोड़ में बसपा का साथ लेने पर सहमत हैं। यह गठबंधन बन जाएगा तो इससे नफरत फैलाने वाली राजनीति को रोकने में मदद मिलेगी। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा -हमारा रिश्ता किसी से खराब नहीं। समाजवादी रिश्ता जोड़ने में सबसे आगे रहते हैं, कोई रिश्ता बनाना चाहे तो..। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत वाली अफीम की पुड़िया सुंघाकर जनता को गुमराह कर रही है। वह इसके खिलाफ जनता के बीच जा रहे हैं। सपा मुखिया ने कहा कि जिस सोशल मीडिया ने भाजपा को खूब चढ़ाया, अब वही भाजपा को ठीक कर रहा है। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या नगर निगम के मेयर पद के पार्टी प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे प्रदेश में सभाएं करने पर मजबूर कर दिया है।

Similar News