जनता के बीच अपनी उपलब्धि तक नहीं बता पा रहे भाजपाई : अखिलेश

Update: 2017-11-17 11:02 GMT
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने विकास के रास्ते के बजाय नफरत का रास्ता दिखाया। सरकार ने काम का रास्ता नहीं नफरत का रास्ता अपनाया है। इस सरकार में कोई विकास का काम नहीं हुआ। हाल यह है कि भाजपा सरकार के लोग जनता के बीच अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। वहीं जीएसटी से भी लोग परेशान हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ये लोग गन्दगी का आरोप दूसरों पर लगाते हैं। जबकि कूड़ा-करकट से इनका पुराना नाता रहा है, क्योंकि ज़्यादातर जगहों पर मेयर भाजपा के रहे हैं। उन्होंने कहा, कानपुर में मेट्रो का काम बन्द हो गया और अब उसका बनना मुश्किल है, क्योंकि मेट्रो पर केंद्र ने पॉलिसी बदल दी है। उन्होंने यह भी कहा कि शहरों में जो हमने काम किये वह अब सब बन्द हो गये हैं। पहले कहा कहा था कि नए शहर बनाएंगे। बाद में कहा स्मार्ट सिटी बनाएंगे। हम किसे स्मार्ट सिटी कहेंगे। यह सरकार बताये।
गठबंधन के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं : पद्मावती फिल्म पर रोक की मांग पर अखिलेश ने बचते हुए कहा कि वह पड़ी लकड़ी नहीं उठाते। बसपा के सवाल पर अखिलेश बोले, गठबन्धन हो सभी प्रयास कर रहे हैं। हमारा रिश्ता किसी से ख़राब नहीं है। हम सबसे रिश्ता ठीक कर लेते हैं। कोई पहल होगी तो हम समाजवादी आगे हैं।
ये हुए सपा में शामिल : अखिलेश ने कहा कि बड़ी संख्या में नौजवान सपा से जुड़ रहे हैं। लेखक प्रोफेसर अली खान सपा में शामिल हुए। जबकि फ़िरोज़ाबाद के ओमप्रकाश बघेल उर्फ़ पप्पू पहलवान भी सपा में वापस लौट आए हैं। 

Similar News