अयोध्या के दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस का छापा, कई संदिग्ध युगल जोड़े पुलिस की हिरासत में

Update: 2017-11-02 00:30 GMT
अयोध्या। फैज़ाबाद , वासुदेव यादव 
          नयाघाट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत तुलसी उद्धान के सामने गलत कार्यो हेतु चर्चित दो गेस्ट हाउसो पर पुलिस का पड़ा देर रात छापा, तलाशी में मिले कई संदिग्ध युगल जोड़ें। पुलिस युवतियों को महिला थाने व युवको को अयोध्या कोतवाली में लाकर गहन पूंछतांछ कर रही हैं।  
   इस अभियान में अयोध्या सीओ राज कुमार साव, आरजेबी थाना अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अयोध्या कोतवाल अरविंद पांडेय मय हमराह दलबल और prv 100 के 901, 903 व अन्य पुलिस बल ने संयुक्त रूप से मारा अचानक छापा। पुलिस के इस छापे से आसपास के लोगो मे कौतूहल का दिखा माहौल। 
 अयोध्या पुलिस अभी तक केवल पकड़े गए युगल जोड़ो से पूछतांछ ही कर रही हैं।

Similar News