लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा, युवा) के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा पंचोली को पार्टी ने झारखण्ड का प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी सौपीं | नई दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में चल रहे लोजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में लोजपा (युवा) के राष्टीय अध्यक्ष संजय सराफ ने उक्त आशय की घोषणा की | इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान के साथ लोजपा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन सह सांसद चिराग पासवान, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान भी उपस्थित थे | सभी ने कृष्णा पंचोली को बधाई देते हुए झारखण्ड में पार्टी से युवाओं को जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया | कृष्णा पंचोली ने सबका आभार जताते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया | इस अवसर पर लोजपा, मजदूर विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, लोजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि एवं दिल्ली लोजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार ने भी कृष्णा पंचोली को झारखण्ड प्रभारी नियुक्त किये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी|