भाजपा के लोग मन की बात करते हैं और समाजवादी लोग काम की बात करते हैं – अखिलेश यादव
पीलीभीत मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग तो केवल मन की ही बातें करते हैं। जबकि समाजवादी लोग हमेशा ही काम की बातें करते हैं। मन का क्या है ? यह आप सभी जानते हैं, हर पल बदलता रहता है। जबकि जो काम हो जाता है, वह दृढ़ होता है, स्थायी होता है। उसका लाभ जनता को मिलता है। इसलिए आप लोगों को मन की बात करने वालों से सावधान रहना है।
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव