समाजवादी पार्टी "राष्ट्रीय अधिवेशन : कार्यक्रम की जिम्मेदारी एमएलसी उदयवीर सिंह को

Update: 2017-10-01 07:01 GMT

लखनऊ. समाजवादी पार्टी 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में मनाएगी। इस अधिवेशन में देश भर से सपा के डेलिगेट्स इकठ्ठा हो रहे हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने भी नाराज मुलायम से मिलकर उन्हें अधिवेशन में आने का न्योता दिया है। 

राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वागत समिति के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जी लाल सुमन ने बताया, "5 अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत बड़े नेता हिस्सा लेंगे। बैठक में मुलायम सिंह भी आते हैं तो उनका स्वागत है।  इस कार्यसमिति की बैठक में आर्थिक और राजनैतिक के 2 प्रस्ताव रखे जाएंगे। जिसे पास कर राष्ट्रीय अधिवेशन में ले लाया जाएगा। जहां सबकी सहमती से यह प्रस्ताव पारित किया जाएगा।" 

राम जी लाल सुमन ने बताया, "अखिलेश यादव ने 11 सितंबर को बैठक कर खान पान, मंच सज्जा जैसी तमाम इंतजामों के लिए कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी एमएलसी उदयवीर सिंह, एमएलसी असीम यादव और एमएलसी दिलीप यादव को सौंपी गई है। 
राम जी लाल सुमन ने बताया, "राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तार घर में होना तय हुआ है। इस अधिवेशन में करीब 15 हजार से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल होंगे। जोकि 4 अक्टूबर से आगरा पहुंचना शुरू कर देंगे। डेलिगेट्स के रुकने के लिए शहर के होटल्स, मैरेज हाउस, लॉज वगैरह बुक करा दिए गए हैं। जहां पद और सीनियरिटी के हिसाब से लोगों को रुकवाया जाएगा।" 
स्वागत समिति के सदस्य धर्मेन्द्र यादव ने बताया, "डेलिगेट्स के लिए खाने का इंतजाम भी किया गया है। इसमे लोकल डिशेष तो शामिल किया गया ही है खासतौर से पेठा भी रखा गया है। इससे बाहर से आने वाले नेता आगरा का स्वाद ले सके। 
जर्मन हैंगर पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। जो अत्याधुनिक है। यह आग और पानी दोनों से बचाव करेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगा।"

Similar News