नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादित बयान को लेकर घिर गए है। दिग्विजय सिंह ने इस बयान के बाद नए विवाद को जन्म दे दिया है। दिग्विजय ने अब कश्मीर के लिए 'इंडियन ऑक्युपाइड कश्मीर' शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने पीओके के साथ आईवोके शब्द का भी इस्तेमाल किया।
दरअसल दिग्विजय बलूचिस्तान से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद देते है। बधाई देते है। बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है लेकिन, हिंदुस्तानियों के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।'
दिग्विजय ने कहा, 'विश्वास पैदा करना है कश्मीर में , चाहे पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या फिर भारत ऑक्युपाइड कश्मीर हो, अगर यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है। 'बाद में दिग्विजय सिंह ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर और कश्मीरियत पर ध्यान देने की जरूरत हैं। बीजेपी ने हमला बोलते हुआ कहा कि दिग्वजिय सिंह ने वही कहा जो उनके दिल में था। मोदी जी के विरोध के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकते हैं।