पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में कुछ लोग कलंकी हैं जिनकी वजह से पार्टी कलंकित हो रही, अखिलेश चाहें तो वार्ता के लिए तैयार

Update: 2018-01-29 00:54 GMT
शिवपाल के तेवर रविवार को कुछ नरम दिखे  उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सुलह के संकेत दिए और कहा कि अखिलेश चाहें तो वे वार्ता के लिए तैयार हैं। रविवार को पूर्व चेयरमैन अब्दुल नईम के यहां आयोजित शादी में भाग लेने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि कहा कि वे चाहते तो अलग पार्टी बना सकते थे। लेकिन नेताजी की इजाजत के बिना कुछ नहीं किया जाएगा। हालांकि यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उनसे बात नहीं कर रहे। रविवार को सैफई में नेताजी और अखिलेश कार्यक्रम में भाग लेने आए लेकिन इस कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाया गया। सपा कैसे आगे बढ़े ये सोचने की जरूरत है। लेकिन कोई उनसे बात नहीं कर रहा। वे अभी भी बात करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने सपा के केंद्रीय नेतृत्व पर हमला बोला। कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में कुछ लोग कलंकी हैं जिनकी वजह से पार्टी कलंकित हो रही है। ये लोग भाजपा से मिले हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन लोगों से सावधान रहें। इन्हीं लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दलों के सपा में प्रस्तावित विलय को नहीं होने दिया। जबकि उन्होंने देवगौड़ा, शरद यादव, लालू यादव, नीतीश कुमार जैसे बड़े नेताओं को सपा में विलय करने के लिए राजी कर लिया था। यदि ऐसा हो जाता तो सपा बिहार में भी सरकार बनाती और यूपी में भी। इतना ही नहीं 2019 के चुनाव में सपा का दावा प्रधानमंत्री पद पर होता। लेकिन फिलहाल कुछ लोगों की वजह से ये नहीं हो पा रहा। 

Similar News