Janta Ki Awaz
व्यंग ही व्यंग

संसद में दिखा था.....निम्न स्तर व्यवहार

संसद में दिखा था.....निम्न स्तर व्यवहार
X

झगड़ते हैं ये ऐसे।

जैसे बालक अबोध।।

समय व पैसा किया।

दोनों का दुरुपयोग।।

गरिमा एवं मर्यादा।

हुई है तार तार।।

संसद में दिखा था।

निम्न स्तर व्यवहार।।

नोंकझोंक, झगड़े का।

अलग बनालो मैदान।।

लोकतंत्र के मंदिर में।

मचाओ न घमासान।।

लानत है आप पर।

लज्जा भी नही आई।।

छोड़े न कोई कसर।

जग जो हुआ हसाई

.....अभय सिंह

Next Story
Share it