Janta Ki Awaz
राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रविवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रविवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
X

नई दिल्ली: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। वे बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे कायस्थ समाज से आते हैं। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ में BJP के राज्य प्रभारी रह चुके हैं। नितिन नबीन, बिहार से 5 बार विधायक बन चुके हैं। वे बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।

निर्णय ऐसे समय में आया है, जब पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी को लेकर लंबे समय से अटकलें और अंदरूनी चर्चा चल रही थी।

दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में नितिन नबीन का नाम पहले कहीं चर्चा में नहीं था। ऐसे में उनका अचानक सामने आना राजनीतिक हलकों में हैरानी का विषय बना हुआ है। बीजेपी ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि वह संगठनात्मक फैसलों में आखिरी वक्त तक अपने पत्ते नहीं खोलती।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्ति आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।

सम्राट चौधरी ने नितिन नबीन को दी बधाई

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और संगठन के नेता जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं कि बिहार की धरती से उन्होंने नितिन नबीन को चुना। नितिन नबीन बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए हैं। इसके लिए नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई।

बिहार BJP चीफ ने इसे बताया ऐतिहासिक

बिहार के मंत्री नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार में पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज बीजेपी के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है कि बिहार के एक नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं।"

Next Story
Share it