Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

RJD से गठबंधन तोड़ेगी कांग्रेस? राहुल के बिहार दौरे से पहले सियासी अटकलें तेज, नेता बोले- कुछ भी संभव

RJD से गठबंधन तोड़ेगी कांग्रेस? राहुल के बिहार दौरे से पहले सियासी अटकलें तेज, नेता बोले- कुछ भी संभव
X

कटिहार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी के 18 जनवरी को बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद 'संविधान बचाओ यात्रा' के तहत पहली बार बिहार आ रहे हैं।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह इरशाद अहमद ने कहा कि राहुल गांधी आगमन से पूरे बिहार में कांग्रेसियों में काफी उत्साह है और उनके स्वागत को लेकर नेता एवं कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में विधानसभा चुनाव भी है, जिसकी तैयारी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की जानी है।उन्होंने बताया इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में राहुल गांधी भाग लेंगे और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कांग्रेस काफी मजबूत है। कांग्रेस में नेताओं व कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।

'कांग्रेस तो गठबंधन में आकर कमजोर हुई'

उन्होंने कांगेस के आगामी विधानसभा चुनाव अलग लड़ने की संभावना पर बताया कि राजनीति में कोई भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कांगेस हाईकमान का जो निर्णय होगा उसपर कार्य किया जाएगा।

इरशाद अहमद ने कहा कि कांगेस 2009 में लोकसभा और 2010 में विधानसभा चुनाव अलग लड़ चुकी है, कांगेस तो गठबंधन में आकर ही कमजोर हुई है।पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे

उन्होंने बताया की ' संविधान बचाओ यात्रा' में पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया की इस यात्रा में बताए गए दिशा निर्देशों को लेकर आगे कार्य किया जाएगा।

कहिटार से पटना पहुंच रहे हजारों कार्यकर्ता

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन पर कटिहार पंचायत से लेकर जिले के हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पटना पहुंचकर उनका अभिनंदन करेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्णिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो अलीमुद्दीन, प्रो विनोद यादव,दिलीप विश्वास, प्रह्लाद गुप्ता, पंकज कुमार तंबाकूवाला, रिंकू मिश्रा,राज आनंद सिंह, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, सिकंदर मंडल, मो वहाब, मो जहांगीर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Next Story
Share it