Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

NHRC में पहुँचा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज FIR का मामला, यूपी सरकार पर शक्ति के दुरुपयोग का आरोप

NHRC में पहुँचा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज FIR का मामला, यूपी सरकार पर शक्ति के दुरुपयोग का आरोप
X


नई दिल्ली। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में दर्ज एफआईआर के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में एक याचिका दायर कर आयोग से संज्ञान लेने की मांग की गई है।

मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि संबंधित एफआईआर राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण है, जो मूल मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है।

याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। साथ ही राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) को मामले में पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने आयोग से अनुरोध किया है कि वह मामले का संज्ञान लेकर राज्य सरकार और डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट तलब करे।

याचिका में मुकदमा वादी की कथित हिस्ट्रीशीट का हवाला देते हुए उनके आपराधिक इतिहास की प्रमाणित प्रति भी आयोग को सौंपी गई है।

फिलहाल, आयोग की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि आयोग संज्ञान लेता है, तो राज्य सरकार से जवाब-तलब किया जा सकता है, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील रूप ले सकता है।

Next Story
Share it