Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मुलायम सिंह यादव से मिले राजा भैया, बोले- नेताजी को जन्मदिन की बधाई देने आए थे
मुलायम सिंह यादव से मिले राजा भैया, बोले- नेताजी को जन्मदिन की बधाई देने आए थे
BY Anonymous25 Nov 2021 5:42 AM GMT
X
Anonymous25 Nov 2021 5:42 AM GMT
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह जन्मदिन की बधाई देने आए थे। नेताजी हमारे पूज्य हैं। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे लेकिन अभी सपा से गठबंधन पर बात नहीं हुई है। जब समय आएगा तब गठबंधन पर भी बात होगी पर आज की मुलाकात का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है।
राजा भैया करीब 15 मिनट तक मुलायम सिंह यादव के पास बैठे। उन्होंने कहा कि मैं सपा संरक्षक के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। मैं 22 नवंबर को लखनऊ से बाहर था इसलिए तब मुलाकात नहीं हो सकी थी।
Next Story