Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा लोकतंत्र समाप्त करना चाहती, लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना आवश्यक है : किरणमय नन्दा

भाजपा लोकतंत्र समाप्त करना चाहती, लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना आवश्यक है : किरणमय नन्दा
X

रायबरेली, 24 सितम्बर,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य किरणमय नन्दा ने जनपद के सभी छः विधान सभाओं के सेक्टर प्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षां, महासचिवों, विधान सभा अध्यक्षों एवं महासचिवों व उपाध्यक्षों को अलग-अलग मिलकर उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी की सरकार 2022 में बने इसके आवश्य निर्देश एवं प्रशिक्षण उपस्थित पदाधिकारियों को दिये।

किरणमय नन्दा ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना आवश्यक है। भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देना चाहती है। भाजपा को उ0प्र0 में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है, इसलिए आप भी कार्यर्ताओं का दायित्व बड़ा है, आपकी तरफ आमजन आशा भरी निगाहों से देख रहा है, इसलिए एक माहौल बनायें कि उ0प्र0 में सबके विकास सम्मान एवं सबको जोड़ने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमन्त्री बनाने के लिए अपना बेहतर प्रयास करना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक के संगइन को मजबूत करने की बारीकियाँ बतायी।





पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा विकास यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सिर्फ अखिलेश यादव के नेतृत्व पर ही भरोसा होना चाहिए, वह जिसको विधान सभा का प्रत्याशी बनाये, उसी को अपना नेता मानकर अखिलेश यादव को मुख्यमन्त्री बनाने के लिए पार्टी के निर्देशों का अनुपालन किया जाए जब समाजवादी पार्टी की उ0प्र0 में सरकार बन जायेगी, सभी का सम्मान सर्वोपरि होगा।

समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव, जिला महासचव मो0 अरशद खान, विधान सभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, कृपाशंकर यादव, जागेश्वर प्रसाद, पवन पटेल, विनय यादव, सुरेन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष समर बहादुर यादव, देशराज, उदयराज मौर्य, डा0 सन्तलाल, राकेश यादव, अरूण यादव, करन मौर्य, बाबूलाल पासी, अंजेश मिश्रा, अशोक यादव, भीम सिंह, गुलाम वारिस, छोटेलाल पासी, योगेश्वर चौधरी, आशीष तिवारी, ब्रजेश यादव, आले हसन, अवधेश यादव, मुन्ना यादव, देवराज यादव, जे.पी. यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Next Story
Share it