Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम कलेवा के साथ हुवा राम विवाह उत्सव का समापन

अयोध्या में राम कलेवा के साथ हुवा राम विवाह उत्सव का समापन
X


वासुदेव यादव

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में रविवार को कलेवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

श्री राम बल्लभाकुंज मंदिर में कलेवा उत्सव का आयोजन पूरे शबाब पर रहा। यहां पर गीत संगीत की त्रिवेणी प्रवाहित हुई, तो वही भगवान श्री राम और सीता जी को कलेवा के दौरान नाना प्रकार 56 प्रकार के सब व्यंजनों का भोग लगाया गया। साथ ही सुमधुर गीत संगीत की धारा प्रवाहित हुई। श्रीराम बल्लभाकुंज के मंदिर के महंत राम शंकर दास वेदांती और अधिकारी राजकुमारदास जी महाराज के पावन सानिध्य में कलेवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम में दूसरी ओर राजा दशरथ मंदिर में देर रात कलेवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस मंदिर के महंत बिंदु गदाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य के पावन सानिध्य में का आयोजन हुआ। इस दौरान काफी भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। भगवान श्री राम और सीता जी को मंदिर के महंत स्वामी देवेंद्रप्रसाद आचार्य व उनके कृपा पात्र शिष्य स्वामी कृपालु जी महाराज ने भोग व प्रसाद ग्रहण कराया। इसके साथ ही भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आए सभी सन्तो महंतो का स्वामी कृपालु जी महाराज ने स्वागत सम्मान किये।

इसके अलावा अयोध्या के दर्जनों मठ मन्दिर में भी कलेवा उत्सव का भव्य कार्यक्रम हुवा। यहां के रंग महल, रंग वाटिका, विहुती भवन, जानकी महल मन्दिर, हर्षण कुंज मन्दिर, कनक भवन, करतलिया मन्दिर, रावत मन्दिर, जानकी घाट बडा स्थान, बड़ा भक्तमाल, शयामा सदन सहित अन्य मंदिरों में कलेवा उत्सव पर अन्य धार्मिक आयोजन की धूम रही। इस बार राम विवाह में काफी भक्तो की भीड़ रही क्योकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जारी है। ऐसे मे दर्शन हेतु भक्तो की भीड़ बढ़ना अत्यावाश्यक रहा।

Next Story
Share it