Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मंत्री दारा सिंह चौहान ने बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया
मंत्री दारा सिंह चौहान ने बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया
BY Anonymous9 Aug 2020 2:07 AM GMT
X
Anonymous9 Aug 2020 2:07 AM GMT
आजमगढ़
मंत्री, वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान विभाग, उ0प्र0, दारा सिंह चौहान द्वारा तहसील सगड़ी के अन्तर्गत टेकनुपर बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि आपदा राहत में कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोयेगा, शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन व किरोसीन का तेल उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत जिस भी व्यक्ति का बाढ़ से फसलों का नुकसान हुआ है, उनके फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जायेगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम सगड़ी अरविन्द कुमार सिंह, तहसील सगड़ी ब्रिजेन्द्र कुमार उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़
Next Story