29 अक्टूबर को जायसवाल समाज अपने कुल देवता का मनाएगा जन्मोत्सव समारोह

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, देश के तमाम प्रतिष्ठित जायसवाल सम्मिलित होंगे
गोंडा। जायसवाल समाज गोंडा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक जायसवाल परिवार के प्रतिष्ठित व्यवसाय संजय जयसवाल के हरिनारायण सावित्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट क्लीनिक पर आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अक्टूबर 2025 को शाम 5:00 से जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह गांधी पार्क के टाउन हॉल में मनाया जाएगा। जिसमें समाज के मेधावियों, बुजुर्गों, जनपद में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों आदि को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाकर समाज को गर्व महसूस करायेंगे। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर पापा मोदी मुंबई, राष्ट्रीय महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट, राष्ट्रीय संरक्षक जायसवाल अटल कुमार गुप्ता कोयंबटूर, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाईक, उत्तर प्रदेश सरकार से मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र कुमार जायसवाल, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनुपमा जायसवाल सहित समाज के तमाम शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया गया है। समाज द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत अपने समाज के युवाओं को रोजगार एवं जो बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं उन्हें भी समाज द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं अपने समाज के चिकित्सकों द्वारा समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा निशुल्क इलाज के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। बैठक में जायसवाल समाज के संरक्षकगण गोपाल जायसवाल, संजय जायसवाल व कृष्णचंद्र जायसवाल, अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, अनूप जायसवाल व रवि जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, उपाध्यक्ष आलोक जायसवाल, संतोष जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, अजीत गुप्ता सहित पदाधिकारियों में अनिल जायसवाल, शशांक जायसवाल, राम आशीष जायसवाल, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, असित जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, विजय जायसवाल, शक्ति सामन्त, राजेश जायसवाल पत्रकार, अमन जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।